बुधवार, 24 दिसंबर 2014

ज्ञान भक्ति कर्म

परम् ब्रम्ह इस सृष्टि के समस्त कार्यों को प्रकृति के माध्यम से कर रहे हैं । एकाकी मनुष्य मात्र यंत्रवत् प्रकृति के कार्यों को करने का अधिकारी होता है । यह ज्ञान है । परम् सत्य को समर्पित रहना भक्ति है । भक्ति से युक्त होकर प्रकृति के कार्यों को करने वाला व्यक्ति परम् द्रम्ह में लीन होता है । यह मनुष्य शरीर द्वारा उत्थान के प्रयत्नों की चर्मोत्कर्ष उपलब्धि होती है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें